DC inspected main venue for Republic Day function गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्य समारोह स्थल को DC ने आज किया निरीक्षण, मंत्री चम्पाई सोरेन करेंगे झाँडोतोलन


(रिपोर्ट- सुमन मोदक)
सरायकेला: आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक कर अंतिम तैयारियो की समीक्षा की।उक्त बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई. टी. डी. ए. श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।


बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने आगामी 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर किए जाने वाली तैयारीयों की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियन्ता भवन निर्माण को मुख्य समारोह स्थल के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के समतलिकरण, रंग रोगन तथा पंडाल निर्माण कार्य को 25 जनवरी तक पूर्ण कर लेने, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को मुख्य समारोह स्थल, परिसदन, समहरणालय समेत नगर क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहो, सड़को की साफ सफाई तथा विभिन्न चौक एवं पार्क में स्थित वीर शहीदों के स्मारक की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निदेश दिया। इस दौरान उपायुक्त नें सभी 13 विभाग के वरीय पदाधिकारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकले जाने वाली झांकी की तैयारी 25 जनवरी 2024 संध्या तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल, चलन्त शौचालय तथा एम्बुलेंस के साथ-साथ चिकित्सा दल की उपस्थित सुनिश्चित करने को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नें कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन उपस्थित होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी हेतु सौंपी जा रहे कार्यों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए 25 जनवरी 2024 तक पूर्ण कर लेने के निदेश दिए।

विभिन्न स्थानों पर झंडातोलन का समय निम्न प्रकार है:-
=================
▪️ उपायुक्त आवास में झंडोत्तोलन- प्रातः 8:15
▪️पुलिस अधीक्षक आवास में झंडातोलन- प्रातः 8:30 बजे
▪️ मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में झंडोत्तोलन- प्रातः 9:10
▪️जिला समाहरणालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10:15
▪️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10: 30
▪️पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन- प्रातः 11:00

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


