स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज़ों का बुरा हाल
Deoghar:- सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मार-पीट एवं डाक्टर के सरकारी आवास में तोड़फोड़ करने को लेकर सभी डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी एमरजेंसी सेवाएं छोड़ कर सोमवार से हड़ताल करते हुए धारना प्रर्दशन पर बैठे हुए हैं।

वही मंगलवार को सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन में देवघर जिला के डाक्टर गण शामिल थे।जिस कारण आम मरिजों को अस्पताल से बेरंग लोटना पड़ रहा है। बताते चलें कि बीते रविवार को कोड़ाडीह गांव में एक 10 वर्षीय आयुष कुमार मंडल नामक बच्चा डोभा में डुब गया था। बच्चे को सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। मृत घोषित करने के बाद मृत बच्चे के परिजनों द्वारा डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट एवं डाक्टर के सरकारी आवास में ढेला पत्थर चलाकर आवास के दरवाजे को तोड़ फोड़ कर दिया गया था।
इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा जियाउल हक द्वारा मृतक के परिजनों के विरुद्ध सारठ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही नाम जद आरोपियों को गिरफतार करने को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। इस मौके पर डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जब तक आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और यह हड़ताल यही तक सिमित नहीं रहेगी। जिला से लेकर राज स्तर पर किया जाएगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


