धान काटने जा रही महिलाओं से भरा टेम्पू पलटने से एक की मौत,दस घायल
ईचागढ़ : ईचागढ़ थाना के पिलीद गांव निवासी 21 वर्षीय संतोषी मछुआ की टेम्पु पलटने से इलाज के दौरान मोत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र सोनाहातु थाना के तिलाईपीढ़ी मोड़ के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक टेम्पू अनियंत्रित होकर सड़क के बाहर पलट गयी। टेम्पू में करीब 11 महिलाएँ सवार थी और सभी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पिलिद गाँव के महिला धान काटने का कार्य हेतु टेम्पू से सवार हो कर सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेंदा गांव जा रहे थे।


टेम्पू पलटने से सभी महिला घायल हो गए, जिसका प्राथमिक उपचार हेतु पांच महिला को एम्बुलेंस से मूरी स्थित निजी नर्सिंग होम भेजा गया। और बाकी 6 घायलों को मिलन चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वही गंभीर रूप से घायल संतोषी मछुवा,उम्र- 21 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। टेम्पु पलटने से लखीमनी देवी 61 वर्ष ,सरिता महतो 18वर्ष का पैर में गंभीर चोट है। साथ ही सोमबारी देवी,पार्वती देवी,आसंती देवी और कमला स्वांसी गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है बाकि अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है।

समाजसेवी दिलीप कुमार दास ने बताया कि सभी महिला पीलीद गांव के थे और धान काटने बारेंदा गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का मांग किया है।


