LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

धीरेंद्र नाथ महतो की मौत: गम्हारिया में तेज रफ्तार वाइक ने सायकिल सवार को मारी टक्कर

सरायकेला: गम्हारिया थाना क्षेत्र के गांजिया पुलिया के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही पल्सर बाइक ने सायकिल सवार धिरेंद्र नाथ महतो (पोगरोडीह, नुवागढ़ पंचायत) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना इतनी गंभीर थी कि धिरेंद्र को मौके पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और उनके साथी मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी, जिनकी मदद से उन्हें टीएमएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गम्हारिया स्थित एक कंपनी में काम करते थे और घर में चार बेटियां और दो छोटे जुड़वा बच्चे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे।

पल्सर बाइक में दो युवक सवा0र थे, जिनमें से एक अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज टीएमएच में जारी है। दूसरे युवक की स्थिति ठीक है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

आज सुबह गम्हारिया थाना में मामला दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हादसे ने इलाके में सुरक्षा और सड़क नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *