LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

District Council Vice President Madhushree Mahato attended farewell ceremony-विदाय समारोह में शामिल हुई जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो

Saraikella-कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, जो कोशिश करते है उन्हें अवश्य सफलता हासिल होती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए हमेशा कोशिश करना चाहिए, सभी विद्यार्थियों को एक लक्ष्य निर्धारित कर अपना पढ़ाई करनी चाहिए और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उक्त बातें सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने बुधवार को कुकड़ू स्थित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के विदाय समारोह को संबोधित करते हुए कही।

शिक्षा के विकास में रहेंगे सक्रिय

मौक़े पर मधुश्री महतो कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के विकास में उनका हर संभव सहयोग और योगदान रहेगा। बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिले, इसका दायित्व सिर्फ शिक्षकों का ही नहीं है बल्कि इसके लिए अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। क्षेत्र में शिक्षा के विाकस के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी पूर्वक निभाने की जरूरत है.

मौके पर कुकड़ू प्रखंड के प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, इंटर कॉलेज तिरुलडीह के प्राचार्य उपेंद्र नाथ महतो, प्रधानाध्यापक सुषेण कुमार महतो, सुषेण कुमार, निरंजन महतो, सुनील कुमार महतो, गंगाधर महतो, अशोक कुमार महतो, वकील चंद्र महतो समेत बड़ी संख्या में शिक्षाप्रेमी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *