दलभंगा में वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा की हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
कुचाई प्रखंड अंतर्गत दलभंगा में शनिवार को वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंग-गुरगुदिरी” की ओर से एक बैठक अध्यक्ष मानसिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से 15 नवंबर को वीर बिरसा मुंडा जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं जयंती के शुभ अवसर पर 15 नवंम्बर को मुंडारी संस्कृति नाच-गान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसके अलावा 14 व 15 नवंम्बर को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जबकि 16 नवंबर को सिर्फ 39 मौजा के अंतर्गत आने वाले गांव के खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसमें बाहर के टीम हिस्सा नहीं ले सकते हैं. इस दौरान खेल कमिटी, संस्कृति समिति, मेला संचालन समिति का गठन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से लखिराम मुंडा, भुवनेश्वर सिंह मुंडा, बैकुंठ सिंह मुंडा, सुनील मुंडा,सोहराय मुंडा, सुभाष चंद्र मुंडा, सोहन मुंडा रवि बेसरा, बाजु मुंडा, गुलाब मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, राम चंद्र मुंडा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, करम सिंह मुंडा, रवि चंद्र मुंडा, राजू सिंह मुंडा, रबिन्द्र सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, नरपति बांकिरा,ज्ञान सिंह मुंडा, अर्जुन बेसरा, इस्टीफन मुंडा, मधुसूदन मुंडा, अजगन सिंह मुंडा, मोहन लाल मुंडा आदि उपस्थित थे.



