दर्शनशास्त्र के शिक्षक का सिंहभूम कालेज में हुआ भव्य स्वागत
ईचागढ़ : सिंहभूम कालेज चांडिल में पीजी दर्शनशास्त्र विभाग से स्थानांतरित होकर आये प्रोफेसर डॉ संजय कुमार का शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। कालेज के विद्यार्थियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा से पुनः सिंहभूम कालेज चांडिल में स्थानांतरित किए जाने से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने बताया कि कालेज में शिक्षकों की घोर कमी है, ऐसे समय में महाविद्यालय में शिक्षक का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू


प्रो. ए. के. गोराई , शंकर बेसरा
,बिभीषण मछुआ,सुबोध सिंह मुंडा, राजेन मांझी,अशोक कुमार महतो, हरिपाल महतो,कृष्ण प्रामाणिक आदि उपस्थित थे।


