LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर थाना अंतर्गत हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित हाईवा घर में घुसने से बचा; कोई हताहत नहीं

राजनगर/खखरो टर्निंग —

राजनगर थाना क्षेत्र के हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित खखरो टर्निंग पर बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार JH05DR6792 नंबर की एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से बाहर निकलते हुए एक घर में घुसने से बाल-बाल बच गई। हाईवा की रफ्तार और मोड़ की तीक्ष्णता को देखते हुए स्थिति बेहद गंभीर दिख रही थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा नियंत्रण खोते ही तेज गति से सड़क किनारे उतर गई, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि वाहन थोड़ा आगे जाकर रुक गया और बड़ी दुर्घटना टल गई।

 

समाजसेवी अजय गोप ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में चालकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खखरो टर्निंग पर चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा संकेतों की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *