LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

दुगनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में घायल अरुण मंडल को खरसावां विधायक ने सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया

कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित बीती रात बीपीसीएल पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में हाथिया गांव निवासी अरुण मंडल घायल हो गए. वहीं रास्ते से विधायक दशरथ गगराई का काफिला मौके से गुजर रही थी.

जहां उसकी नजर घायल अरुण मंडल पर पड़ी. विधायक दशरथ गागराई ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए घायल अरुण मंडल को तत्काल सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया एवं घायल को तत्काल उपचार देने के लिए सदर अस्पताल के प्रबंधन एवं चिकित्सकों से बातचीत की. बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया. घायल अरुण मंडल मंडल हाथिया गांव के निवासी हैं.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *