LatestNewsSportsझारखण्ड

Binka-Sports-Competition-1st Day

64 वां बिनका वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न l

17-18 जनवरी मकर संक्रांति और कुङमी नए वर्ष के उपलक्ष्य में सोनुआ, बिनका में खेलकूद प्रतियोगिता का पहले दिन का आयोजन आज सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी और आंदोलनकारी श्री अमित महतो जी ने फीता काटते हुए सीनियर साईकिल रेस प्रतियोगिता का उद्घाटन किए l अतिथि के रूप में डॉ गजेंद्र नायक, रामेश्वर महतो, राजू नायक, मनोज हिन्दवार, जगबंधु महतो, नेटवर नायक, अशोक महतो, सुमित महतो, अरविंद महतो, संदीप महतो, खुशवंत महतो, प्रशांत महतो, खेल संचालक बंधन महतो और डोमन चंद्र महतो आदि सभी नव युवक संघ के सदस्य उपस्थित थे l
क्षेत्रीय मुखिया और सभी जनप्रतिनिधि व समस्त सम्मानीय ग्रामीण उपस्थित थे l

17 जनवरी के प्रतियोगिता में जिसमें लड़कों के वर्ग में 100 मीटर का दोड़, 200 मीटर का दौड़, लड़कों के लिए मुर्गा लड़ाई, सुई धागा रेस, जवानों के लिए 100 मीटर दौड़, बूढ़ों का 100 मीटर दौड़ , ल़डकियों के 100 मीटर दौड़, जवानों के लिए तीन तीन प्रतियोगियों का सिलेक्शन किया गया है l इन सभी खेलों के साथ साथ अन्य लगभग 35 वार्षिक प्रतियोगिताओं का सिलेक्शन कल 18 तारीख को पूनः किया जाएगा l

महिला और पुरुष वर्ग में साईकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार TATA-Tanishq कंपनी का सोने की अंगुठी और ढेरों आकर्षक और ब्रांडेड उपहार आयोजन कमेटी नव युवक संघ बिनका, सोनुआ, कोल्हान के द्वारा दिया जाएगा ।

18 जनवरी प्रतियोगिता के फाइनल के दिन जनता के सेवा में जन मुद्दाओं को लेकर क्षेत्र में आंदोलन करने वाले सभी आंदोलनकारियों को सम्मानीय किया जाएगा l

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *