डुमरी विधायक जयराम महतो ने खरसावां शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि
खरसावां, :- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि खरसावां गोली कांड का सपना आज भी अधूरा है।

उन्होंने आगे कहा, “शहीदों ने सुशासन की व्यवस्था और पारंपरिक व्यवस्थाओं के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। किंतु आज भी हमारे समाज में अनेक समस्याएं विद्यमान हैं, जिनका समाधान नहीं हुआ है।”

जयराम महतो ने यह भी कहा कि कोल्हान में अक्सर देखने को मिलता है कि जिस प्रकार की समस्या सामने आती है, उसे दमन किया जाता है। यह लड़ाई हक और अधिकार की लड़ाई है।
उन्होंने पेसा कानून और सीएनटी एक्ट के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि यदि सरकार चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगी तो अग्रेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस अवसर पर शहीदों को श्रद्वाजंलि देने वालों में मुख्य रूप से तरूण महतो, प्रेम माडी, देवेन्द्रनाथ महतो, गोपेश महतो, पाडुराम हाईबुरू, नवीन महतो, करण महतो, बेवी महतो, गोपेश महतो, बिष्णु विद्रोही,बिंदेश्वर महतो, संदीप कुमार महतो आदि शामिल थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


