एकेडेमिक इंग्लिश हाइस्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
नाटक, भाषण, डांस आदि में बच्चों ने अपना कला का जौहर दिखाया
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के एकेडेमिक इंग्लिश हाइस्कूल में गुरुवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौक़े पर स्कूल के प्राचार्य अभिषेक मिश्रा एवं स्कूल के तमाम शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं ने देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की चित्रपट्ट पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्राचार्य अभिषेक मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जन्म दिवस को शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. राधाकृष्णन एक शिक्षक से लेकर देश के प्रथम नागरिक तक बने। हमें उनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है। प्राचार्य अभिषेक ने कहा कि आप अविभावकों के प्यार व स्नेह के बल पर विद्यालय के बच्चे दिन प्रतिदिन नए आयाम गढ़ रहे हैं। शिक्षक एवं प्रबंधन की मेहनत से बच्चे शत प्रतिशत रिजल्ट कर रहे हैं और नए नए नवाचार कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ एक अच्छा इंसान सभ्य नागरिक बनाने की है।


इस अवसर पर लोकगीतों, फ़िल्मी गीतों के धुन पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किया। वहीं सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर आधारित एकलव्य संस्कृति मंच बेगूसराय के द्वारा नाटक डोमकछ का मंचन किया गया। जिसमें निर्देशक कृष्णदेव कुमार, डोम का पात्र अंशुमान कुमार, डोमिन प्रीति सरदार एवं सिपाही मंगल ने निभाया। डोमकच्छ नाटक कर छात्रों उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं भाषण और डांस में भी छात्रों अपना कला का प्रदर्शन किया।
इधर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में भी धूमधाम से शिक्षक दिवस मना।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


