एल.बी.एस.एम. कॉलेज में सीनेट चुनाव संपन्न, डॉ.विनय कुमार गुप्ता विजयी
एल.बी.एस.एम. कॉलेज में आयोजित सीनेट चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव में डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने विजय हासिल की।


चुनाव प्रक्रिया में महाविद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतगणना के पश्चात चुनाव अधिकारी(आब्जर्वर) डॉ. मोहम्मद मुस्ताक़ अहमद द्वारा डॉ. विनय कुमार गुप्ता की जीत की औपचारिक घोषणा की गई।

विजय के बाद विनय कुमार गुप्ता ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने महाविद्यालय के शिक्षकों के हितों के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे तथा महाविद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने डॉ. विनय को जीत पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी उनके विजय पर बधाई दी।

