LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JBKSS formed kolhan working committee- जेबीकेएसएस ने कोल्हान प्रमंडलीय कार्यकारणी समिति का किया गठन, जयराम ने दिया ये निर्देश

saraikella:- बीते गुरुवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति JBKSS का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय समिति की घोषणा की गई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए नवीन महतो को प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया है, वही रामदास मुर्मू को वरीय उपाध्यक्ष, करण महतो को महासचिव, बसील हेंब्रम को उपाध्यक्ष और तपन महतो को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

 

साथ ही पांचो पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर संपूर्ण प्रमंडलीय टीम का गठन करते हुए महिला विंग, युवा विंग, एससी/ एसटी और माइनॉरिटी विंग का गठन करने का निर्देश दिया।

 

नवीन महतो को प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जेबीकेएसएस के केंद्रीय संगठन मंत्री उदय बंकिरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आसा करते है नवीन महतो प्रमंडलीय संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *