एलएम नारायण पब्लिक स्कूल बांकासाई में वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न
सरायकेला। एलएम नारायण पब्लिक स्कूल, बांकासाई परिसर में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का वार्षिक खेलकूद समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कबड्डी, टेनिस, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मास्टर राजकुमार महतो ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र तथा पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य कम्पाउंडर महतो, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मास्टर राजकुमार महतो को विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य कम्पाउंडर महतो द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
वार्षिक खेलकूद समारोह के दौरान विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।


