NewsSportsझारखण्ड

एस.एल.पी ब्लैक कोर्ट की त्रिदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): एस.एल.पी ब्लैक कोर्ट पत्तजैन्त, सेल्लसाई द्वारा आयोजित बहुचर्चित त्रिदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुबह आठ बजे किया गया। यह प्रतियोगिता मुंडा स्तरीय और महाकुंभ फुटबॉल के रूप में जानी जाती है।

 

उद्घाटन समारोह में जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति और पतजैंत पंचायत की मुखिया ममता पूर्ति ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह फुटबॉल प्रतियोगिता इस क्षेत्र में काफी चर्चित और विख्यात मानी जाती है, जिसमें जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचते हैं।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश पाट पिंगुवा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

 

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लखींद्र कुम्हार, पंकज प्रधान, कंडेराम पिंगुआ, विकास पूर्ति, हरिश पूर्ति, मेजर सुरेन्द्र पूर्ति सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *