LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Ex CM Returned Home-देर रात दिल्ली से अपने गाँव लौटे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बोले सन्यास के बारे में सोच रहा था लेकिन लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है

Report Deepak Mahato 

Saraikella:- झारखंड की राजनीति में चल रही उठा पटक के बीच चार दिनों के दिल्ली की सैर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास अपने पैतृक गांव जिलिंगोड़ा पहुंचे, जहां उनके गांव पहुंचते ही समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। 

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पुनः अपना स्टैंड क्लियर करते हुए कहा है कि वे अपने फेसबुक पेज पर लिखे पोस्ट पर अभी भी कायम हैं। दिल्ली में किसी से वार्ता होने की सवाल पर उन्होंने कहा “मैं दिल्ली निजी काम से गया था, उसी दौरान मैंने पोस्ट करके पूरे देश के सामने अपनी विचार रखी, मैं उसी पर कायम हूं… मेरे पास तीन विकल्प हैं- सन्यास लेना, नया संगठन बनाना या कोई अच्छा दोस्त मिल जाए तो उसके साथ काम करना।

मेरा राजनीतिक जीवन में नया अध्याय शुरू होगा। मैं सन्यास के बारे में सोच रहा था लेकिन लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है। मेरी झामुमो के किसी भी व्यक्ति या नेता से कोई बात नहीं हुई है.”

https://youtu.be/TMqGiq77X3E?si=2QCX8gIj8q4KPqrp

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *