LatestNewsझारखण्डसरायकेला

Farmer Producer Company honored Padmashree Chami Murmu-पद्मश्री चामी मुर्मू को किसान प्रोड्यूसर कंपनी ने किया सम्मानित

Rajnagar- जल जीविका किसान प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से पद्मश्री पुरस्कार 2024 से नामित सुश्री चामी मुर्मू को बगराईसाई स्थित कार्यालय में मंगलवार को सम्मानित किया गया. कम्पनी के अध्यक्ष जयपाल मुर्मू एवं सचिव मनमोहन सिंह ने चामी को बुके देकर पद्मश्री आवार्ड के लिए अग्रिम शुभकामनायें दी।


मौके पर दोनों ने कहा कि चामी मुर्मू ने अपने कार्यों के बदौलत बार -बार क्षेत्र का नाम ऊँचा किया है। अब पद्मश्री आवार्ड से चामी ने राजनगर व झारखंड प्रदेश का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिया। इसके लिए भारत सरकार धन्यवाद व बधाई के पात्र हैँ, जो एक आदिवासी महिला के संघर्ष को एक मुकाम प्रदान करने का काम किया है। इस कार्यक्रम में कंपनी के अध्यक्ष जयपाल मुर्मू, सचिव मनमोहन सिंह, सहयोगी महिला संस्था सचिव जवाहर लाल महतो,भरत महतो, आदित्य साहू समेत अन्य निदेशक उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *