गम्हरिया : मजदूर नेता रतिलाल महतो की 25 वी शहादत दिवस पर पूर्व मुख्य मंत्री चंपई सोरेन, विधायक सबिता महतो समेत झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत उपरबेड़ा फुटबॉल मैदान स्तिथ मजदूर नेता स्वर्गीय रतिलाल महतो का 25 वा शहादत दिवस मनाया गया l शहादत दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपई सोरेन शिरकत किए जहां उन्होंने मजदूर नेता स्वर्गीय रतिलाल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई l साथ ही ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, जिला अध्यक्ष सुबेंदु महतो, समेत झामुमो के नेता कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित की , मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि रतिलाल महतो हमेशा मजदूरों बिष्ठापितों के हित के लिए हमेशा आंदोलन कर उनके हक अधिकार दिलाने का काम करते थे, मजदूरों के हक अधिकारों के लड़ाई में उनका लंबा संघर्ष रहा है l इसी कारण वर्ष 1999 में उनकी हत्या कर दिया गया l उनके द्वारा मजदूर हित में किए गए कार्यों को याद किया जाता रहेगा l


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


