गम्हरिया प्रखंड के गांव कुलूडीह में प्राप्त शिवलिंग का 14 मई 2024 को भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा।
सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के ग्राम कुलूडीह में दिनांक 14 मई 2024 मंगलवार को तालाब से प्राप्त शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन। श्री श्री महा शिव शक्ति पूजा समिति के अध्यक्ष नन्दू कर्मकार ने कहा कि मंगलवार को भव्य कलश यात्रा में केसरिया वस्त्र धारण कर 201 महिला शामिल होंगे। मंदिर से सुबह 5:00 बजे गाजे- बाजे के साथ 201 महिला कलश लेकर पांच किलोमीटर दूर खरकाई नदी इटागढ़ घाट जाएंगे , वहां पुजारी वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे , मंदिर में कलश स्थापित कर वैदिक मंत्र उच्चारण एवं भक्ति भाव से पूजा करने के बाद पर प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा , इस दौरान सभी भक्त श्रद्धालुओं को खाने-पीने का व्यवस्था कमेटी की ओर से किया जाएगा। इस मंदिर को भव्य और सुन्दर बनाने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी आश्वासन दिया है कि वह बहुत जल्द सरकारी निधि से इस गांव में भव्य और सुन्दर मंदिर निर्माण कराया जाएगा , इस आश्वासन पाकर कुलूडीह ग्रामवासियों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । आयोजन को सफल बनाने में समिति समिति के अध्यक्ष – नंदू कर्मकार, कोषाध्यक्ष – राकेश महतो , सूरज गोप, अजीत मंडल ,अनंत प्रमाणिक , सोमनाथ गोप , संजय महतो, अशोक, शंकर मंडल , सोनू मंडल , रामपदो गोप, सहदेव महतो , विजय मंडल , सुभाष मंडल , अनंतो बारिक, कोमल लोचन पात्रों ,अजीत मंडल , मधु मंडल , एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान होगा।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


