संत नंदलाल के कैडेट्स एनसीसी ए सर्टिफिकेट की परीक्षा में हुए शामिल
घाटशिला से सिद्धार्थ आनंद की रिपोर्ट

घाटशिला : केरला पब्लिक स्कूल कदमा में एनसीसी ए सर्टिफिकेट की परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें 37 झारखंड बटालियन के लगभग 610 एनसीसी कैडेट्स शामिल थें. जिसमें घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के 34 एनसीसी कैडेट्स परीक्षार्थी के रूप में उपस्थित हुए.
परीक्षा के दौरान निरीक्षक के रूप में 37 झारखंड बटालियन के एनसीसी अधिकारीगण, बटालियन के कमान अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, परमानेंट इंस्ट्रक्टर्स उपस्थित थे. एनसीसी अधिकारी सह विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने कहा कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु विद्यार्थियों को पिछले दो वर्षों से कई सिविल, सैनिक प्रशिक्षण, बाहरी एडवेंचर व प्रशिक्षण के पश्चात ही चयनित किया गया है.

यह परीक्षा भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के द्वारा कैडेट्स को एनसीसी ए सर्टिफिकेट प्रदान करने हेतु आयोजित की गई है. विद्यालय की ओर से कार्यक्रम के संयोजक सुदीप घोष रहे. विद्यालय प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा ने कहा इस तरह की परीक्षा में भाग लेना और सफल होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. साथ ही उन्होंने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


