घाटशिला उपचुनाव: पहले राउंड में झामुमो की बढ़त, JLKM दूसरे स्थान पर
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने बढ़त बनाते हुए मुकाबले में बढ़त हासिल की है। पहले राउंड की गिनती के बाद वे 2164 वोट से आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड में प्रत्याशियों को मिले वोट इस प्रकार हैं—
झामुमो (Somesh Chandra Soren): 5450 वोट
JLKM (रामदास मुर्मू): 3286 वोट
भाजपा (बाबूलाल सोरेन): 2204 वोट
पहले राउंड में JLKM के उम्मीदवार रामदास मुर्मू ने 3286 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर है।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। आगे के राउंडों के साथ चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


