गम्हरिया ब्लॉक परिसर में एसीबी की छापेमारी, पैसे गिनते एक व्यक्ति गिरफ्तार

आदित्यपुर गम्हरिया:


सोमवार 23 मार्च को दोपहर करीब एक बजे गम्हरिया ब्लॉक परिसर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जमशेदपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनय तिवारी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनय तिवारी ब्लॉक परिसर में एक बोलेरो वाहन में बैठा हुआ था और कथित तौर पर पैसे गिन रहा था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। कार्रवाई अचानक की गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में संलिप्त होने का आरोप है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एसीबी की ओर से मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

