Newsझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया के उदयपुर मध्य विद्यालय को मिला हाई स्कूल का दर्जा, राजेश महतो ने जताई खुशी

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के उदयपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय को अब हाई स्कूल का दर्जा मिल गया है। इसको लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

 

आजसू पार्टी गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी राजेश महतो ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित विभाग के साथ-साथ विद्यालय के अंगरक्षक शिक्षक योगेश्वर रविदास, पारा शिक्षिका लक्ष्मी हेंब्रम और रीना महतो को बधाई दी है।

 

उन्होंने बताया कि यह गांव की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब जाकर पूरा किया गया है। इसके लिए उन्होंने पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर मांग उठाई थी।

 

राजेश महतो ने कहा कि हाई स्कूल का दर्जा मिलने से इस क्षेत्र के गरीब व असहाय बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अब काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें दूरस्थ स्कूलों में जाने की मजबूरी नहीं होगी।

 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी और भवन की स्थिति भी चिंता का विषय है। इसके लिए वे शीघ्र ही संबंधित पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे ताकि विद्यालय को पूरी सुविधाएं मिल सके और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *