गम्हरिया: उदयपुर मध्य विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा मिलने पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो ने दी बधाई
गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के उदयपुर गांव में स्थित मध्य विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर समाजसेवी सह आजसू पार्टी के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो ने स्कूल के अंगरक्षक शिक्षक योगेश्वर रविदास, पारा शिक्षिका लक्ष्मी हेंब्रम और रीना महतो को बधाई दी।


राजेश महतो ने कहा कि यह गांव की एक पुरानी और महत्वपूर्ण मांग थी, जिसे कई बार संबंधित पदाधिकारियों तक पहुँचाया गया था। अब यह मांग पूरी होने से गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में शिक्षकों और भवन की कमी को लेकर भी जल्द ही संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना बाधा के जारी रह सके।

