भाजपा नेता बिनोद राय ने किया भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मकान का दौरा*
नीमडीह: shivnath Mahato नीमड़ीह पूर्वी के तिल्ला पंचायत के तिल्ला ग्राम में लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिर गई, जिससे धीरेन रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना में दो बकरियों की मौत हो गई और घर के अंदर रखे सारे सामान नष्ट हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद राय तुरंत गांव पहुंचे और प्रभावित परिवार से मुलाकात की। विनोद राय ने राज्य सरकार की आवास योजनाओं की विफलता पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा, की गरीबों को इस तरह के जर्जर कच्चे मकानों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि राज्य सरकार आबुवा आवास योजना का ढिंढोरा पीट रही है। यह योजना जमीनी स्तर पर सफल होती नहीं दिख रही।विनोद राय ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह तुरंत प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दे और आबूवा आवास योजना के तहत गरीबों को सुरक्षित मकान प्रदान करे।इसके साथ ही, शुक्रवार रात को चांडिल के रेयारदा में भी छत गिरने की एक अन्य दुखद घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। भाजपा नेता ने इस घटना पर भी गहरा शोक व्यक्त किया और राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।मौके पर मंडल अध्यक्ष बासुदेव सरदार, पिंटू दास, दीपक प्रमाणिक, आदित्य गौड़, समीर दास, प्रतीक दास, आकाश दास, नारद रजक एवं कवीर दास आदि उपस्थित रहे।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


