LatestNewsNews postSportsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

गोमियाडीह पंचायत के तालाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल

कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र गोमियाडीह पंचायत के तालाडीह में आदिवासी सरना क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक का गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया. फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रहे टीमों को नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेल में हार जीत तय है.

इसमें किसी को हार तो किसी को जीत मिलता है. जीत उन्हें मिलता है जो रणनीति और जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल में अपना भविष्य बनाने की अपील किए और खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिए. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, समाजसेवी बासंती गागराई, रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा,गारदी सोय,बुधराम मुंडा, साहेब लाल गागराई आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *