LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

खड़े ट्रक में मोटरसाईकिल सवार दो युवकों ने मारी टक्कर, घायल 

हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर भूरकुली गांव के समीप सड़क पर खड़ी ट्रक में मोपेड मोटरसाईकिल सवार युवकों ने टक्कर मार दी।

जिससे दोनों युवक लहूलुहान होकर गंभीर अवस्था में काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। दुर्घटना के बाद काफी ज्यादा रक्त बह गया है। इस दौरान राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ दोनों की हालात गंभीर है।

दोनों युवक राजनगर थाना क्षेत्र के जोनबनी पंचायत अंतर्गत आमलातोला के रहने वाले हैं। जिसमें से एक युवक का नाम सन्नी महतो है। दूसरा युवक पंकज महतो है। दोनों राजनगर से अपने घर आमलातोला जा रहे थे। घटना लगभग रात 9 बजे आस पास की है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *