Newsझारखण्ड

Hemant Soren से निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की शिष्टाचार मुलाकात

रांची स्थित कांके रोड मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज कई नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने Hemant Soren और विधायक Kalpana Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मानगो नगर निगम, जमशेदपुर की नई मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री Banna Gupta ने भी मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत तथा चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

इसके अतिरिक्त चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान और सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री हाफिजूल हसन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व की अग्रिम बधाई दी और आशा जताई कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में पारदर्शी और समर्पित नेतृत्व के साथ विकास कार्यों को गति देंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *