Jamshedpurझारखण्ड

एनटीटीएफ के 11 छात्रों का फेथ ऑटोमेशन कंपनी ने चयन,4.10 लाख के पैकेज पर लॉक

एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों पुणे स्थित फेथ ऑटोमेशन कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया।

जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया।पुणे स्थित फेथ ऑटोमेशन कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 11 छात्रों को 04.10 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया.

सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई। सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के है। तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रोसेस के बाद आयुष कुमार शर्मा,संदीप ओझा, मानस राज वर्मा, मानव कुमार चांडल,बिस्वजीत स्वाइन दिलशाद हुसैन, पीयूष खूंटिया, रोहन सिंह, साहिल राज, जोयदेब मुखर्जी, दीपसा भट्टाचार्या को चुना गया।

सभी छात्रों को फेथ ऑटोमेशन कंपनी ने 04.10 लाख की पैकेज पर पुणे स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उप प्राचार्य रमेश राय के साथ ज्योति कुमारी,पंकज कु गुप्ता,हरीश, हिरेश,अजीत साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *