हेमंत सरकार एसडीएम की नियुक्ति करे : सुधीर कुमार पप्पू
जमशेदपुर, 16 सितंबर 2025


समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने राज्य सरकार से धालभूम अनुमंडल के लिए एसडीएम की नियुक्ति करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम के पास प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी होती है।
सुधीर पप्पू ने कहा कि प्रभारी एसडीएम से अपेक्षित त्वरित फैसले नहीं लिए जा सकते हैं, जबकि पदेन एसडीएम ही किराया, अतिक्रमण, विवाद आदि मामलों में न्यायिक भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर एक बड़ा औद्योगिक शहर है और दुर्गा पूजा जैसे बड़े उत्सव का आयोजन होना है। ऐसे में प्रशासन को सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है।
अधिवक्ता ने राज्य सरकार से शीघ्र एसडीएम पद पर सुयोग्य और सक्षम अधिकारी की नियुक्ति कर जनता की सेवा सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है।

