Newsझारखण्ड

हेंसल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष का भव्य स्वागत

 

हेंसल में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इज़हार किया और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।

स्वागत कार्यक्रम के बाद दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बजरंगबली मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन की मजबूती व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर नया जोश और उत्साह साफ नजर आया।

भाजपा खेमे में इस नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मौके पर विनोद ज्योतिषखिरोड़ महतो,भीमशेन मंडल,नीबू प्रधान,बलदेव मंडल,भुवनेस्वर महतो,राजकपूर प्रधान,अजित मंडल,नेपाल कैवर्त,अमरनाथ गोप,यादव प्रधान,, दुलाल ज्योतिष,संटू मंडल,नवदीप मंडल,रंजीत गोप,अमृत गोप,अंगद महतो,कृष्णा प्रधान,जामीनी महाकुड़,महादेव महतो,अमरजीत महतो,अमृत लाल गोप,अजय गोप,विष्णुपद गोप,शक्ति महतो,सोनू महाकुड़, करमवीर महाकुड़, बिरजू नन्दी ,आकाश महापात्र, भद्र कुम्भकार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *