“समाजवादी चिंतक राजेंद्र सिंह का निधन, समाजवादी विचारधारा को भारी क्षति”सुधीर कुमार पप्पू
भाई राजेंद्र का निधन समाजवादी विचारधारा को क्षति पहुंचाने वाली घटना है। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उनकी मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है और कहा है कि उनके असमय निधन से समाजवादी विचारधारा को भारी क्षति पहुंची है।

राजेंद्र सिंह एक जुझारू व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा वंचित समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। वे प्रगतिशील विचारों के थे और समाजवादी सोच वाली पार्टियों के साथ मजबूती से जुड़े रहे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ा और आपातकाल का विरोध किया।
सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार, राजेंद्र सिंह की मेहनत का परिणाम है कि गोविंदपुर हॉल्ट बड़ा आकार ले चुका है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से रांची, पटना और दिल्ली के बीच कई ट्रेनों का स्टॉपेज करने के लिए संघर्ष किया।
राजेंद्र सिंह का निधन उनके पैतृक गांव बक्सर में हुआ और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत से समाजवादी विचारधारा को बड़ी क्षति पहुंची है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


