LatestNewsNews postझारखण्ड

हजारीबाग जेल के अधीक्षक से एसीबी की पूछताछ, मजिस्ट्रेट मादेव प्रिया को मिला अतिरिक्त प्रभार

हजारीबाग:जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, हजारीबाग के अधीक्षक जितेंद्र सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। बिना किसी अधिकृत सूचना के अचानक ड्यूटी से गायब होने के बाद सोमवार को वे एसीबी मुख्यालय में देखे गए, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि वे 45 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं, हालांकि बिना पूर्व सूचना के छुट्टी पर जाना उनकी पुरानी आदत बताई जाती है।

 

सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग जेल में हाल ही में हुई छापामारी में कई अनियमितताएं सामने आई थीं, जिनमें भूमि घोटाले के आरोपी विनय सिंह को जेल में विशेष सुविधा देने का मामला भी शामिल है। विनय सिंह के पास आईफोन मिलने की खबर के बाद एसीबी ने जांच तेज कर दी है। माना जा रहा है कि इसी मामले में अधीक्षक से पूछताछ की गई।

 

जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने पुष्टि की कि फिलहाल वरीय दंडाधिकारी मादेव प्रिया को जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह के ड्यूटी पर लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, एसीबी विनय सिंह और उनके करीबी अधिकारियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *