Newsझारखण्डसरायकेला

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता के साथ स्वच्छता का जश्न

 

 

सरायकेला-खरसावाँ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला-खरसावाँ की ओर से “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है—गाँव से लेकर शहर तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाना और लोगों को अपने घर, मोहल्ले व सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना।

 

अभियान के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण, स्वच्छता प्रतियोगिता, दीवार लेखन, पोस्टर-बैनर प्रदर्शनी, सामुदायिक सफाई अभियान और घर-घर जागरूकता जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं।

 

इन गतिविधियों में विभाग के पदाधिकारी, स्वच्छाग्रही, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

 

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह अभियान 8 से 15 अगस्त तक चलेगा और सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वतंत्रता का जश्न स्वच्छता के साथ मनाएँ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *