Doctors Protest End-ख़त्म हुआ डॉक्टरों का हड़ताल, मरिज़ो के चहरे में लौटे ख़ुशी
Sarath:- सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मार-पीट किए जाने को लेकर सातवें दिन डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हड़ताल एवं धारना प्रर्दशन के दौरान शनिवार को पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह,सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार की पहल पर डाक्टरों ने हड़ताल खत्म करते हुए ओपीडी सेवाएं चालू कर दिया।

बताते चलें कि सारवां थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव में बीते 30 जून को एक 10 वर्षीय आयुष कुमार नामक बच्चा डोभा में डुब गया था।जिसे सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने से मृतक के परिजनों द्वारा डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट किया गया था। इस घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर डाक्टरों द्वारा एमरजेंसी सेवाएं छोड़ कर ओपीडी सेवाएं बंद कर हड़ताल किया गया था।जिस कारण इस क्षेत्र के मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। वही डॉक्टरों का हड़ताल खत्म होने पर इस क्षेत्र के आम लोगों में हर्ष देखा जा रहा है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


