LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

ईचा स्थित प्राचीन प्रभु रघुनाथ मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा,

सांसद गीता कोड़ा ने प्रभु राम जी दर पर टेका मत्था

भंडारे में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के ईचा राज परिवार का प्राचीन रघुनाथ मंदिर की जीर्णोद्धार व रंग रोगन सम्पन्न होने के बाद वुधवार को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर के पुरोहित भिखारीचरण कर द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान दूर दूर से राजपरिवार के रिश्तेदार व आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। वहीं देर शाम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने प्रभु श्री राम के दर पर मत्था टेक क्षेत्र की सुख शन्ति की कामना की। उन्होंने कहा ईचा स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का प्राचीन मंदिर यहाँ का एतेहासिक धरोहर है। इसके आलवे प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से सम्बन्ध रखने वाले लोगों ने भी प्रभु श्री राम जी के दरबार में मत्था टेका।

ज्ञात हो कि तत्कालीन ईचा के राजा गंगाराम सिंहदेव ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर दो सौ वर्षों से भी अधिक पुराना है। मंदिर का एक मुस्लिम कारीगर ख़ुदा बख्श ने किया था। मंदिर निर्माण में सुर्ख़ी, चुना और गुड से हुआ है। इस बार मंदिर परिसर में गंगाराम सिंहदेव का प्रतिमा भी स्थापित किया गया है। अयोध्या के राम मंदिर को अपनी चित्रकारी से आकर्षक व भव्य प्रतिरुप देने वाले चक्रधरपुर के अमित आर्ट एंड ग्रुप के कलाकर अमित मिस्त्री के नेतृत्व में कलाकारों ने जीवंत रूप प्रदान किया है। राजपरिवार के सदस्य रोमी सिंहदेव ने बताया कि यह भव्य मंदिर सिर्फ़ ईचा परिवार की विरासत ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान का एक अनमोल धरोहर है।

सिंहदेव ने बताया कि हमलोग लगातार इस प्राचीन धरोहर को संरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग किए हैं। इस मंदिर पर कोल्हान के लोगों का विशेष आस्था है। प्रभु रघुनाथ लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। वहीं प्राण प्रतिष्ठा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व मेयर विनोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, हेमंत सिंहदेव, उमेश सिंहदेव, विनय सिंहदेव, प्रभारी प्रमुख सुमना देवी, पूर्व मुखिया जयश्री तियु, रमेश हांसदा, राहुल आदित्य सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *