Sunday, September 13, 2026
Latest:
Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

 

 

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के प्रयास से गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक एक लाख रुपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

 

कपाली इस्लाम नगर निवासी मो. सालिक अनवर का इलाज बेंगलुरु के न्यूरो प्लेक्स हॉस्पिटल में अंत वासी रोगी के रुप में इलाजरत है, बीमारी के कारण वे कोमा जैसी स्थिति में हैं, चांडिल प्रखंड अंतर्गत चैनपुर गांव निवासी कृतिवास प्रमाणिक हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में चल रहा हैं, नीमडीह प्रखंड के पितकी गांव निवासी तीन वर्षीय बच्चा मास्टर करण गोप सिर में ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और रांची स्थित रिम्स में उनका इलाज चल रहा हैं, तथा नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी मितेन महली सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा हैं।

आर्थिक तंगी को देखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से चारों ईलाजरत मरीजों के परिजनों को ईलाज में सहायता हेतु एक एक लाख की सहायता की अनुशंसा की थी। उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने दिया।

Share this news