इंसानियत जिंदा है: विधायक ने अपने एक महीने की सैलरी का 25% अनाथ बच्चों को समर्पित
सूर्या हांसदा के सपनों को संवारने और छात्रावास बच्चों के भविष्य के लिए आगे आए विधायक जयराम महतो


डुमरी, झारखंड।
फर्जी एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा के स्कूल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों की मदद के लिए डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने एक महीने के निजी वेतन का 25% हिस्सा छात्रावास में रहने वाले बच्चों की सुविधा और शिक्षा के लिए समर्पित किया।
विधायक जयराम महतो ने कहा कि सूर्या हांसदा के निधन के बाद जब वे गोड्डा उनके परिजनों से मिलने गए थे, तब उन्होंने वचन दिया था कि अपनी क्षमता और हैसियत के अनुसार छात्रावास के बच्चों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने अपना वचन निभाने का प्रयास किया। आज मैं अपने एक महीने के वेतन का 25% बच्चों की सुविधा के लिए समर्पित कर रहा हूँ।”

इस पहल से न केवल बच्चों को आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि सूर्या हांसदा के अधूरे सपनों को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। समाज के हर वर्ग ने विधायक की इस मानवीय पहल की सराहना की है।


