इप्टा ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): इप्टा चाईबासा के समस्त संस्कृति कर्मियों द्वारा राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय शहीद पार्क में इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद के हाथों ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम नागरिकों एवं बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाइयों का वितरण किया गया।


झंडोत्तोलन के पश्चात गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पोस्ट ऑफिस चौक स्थित अमर शहीद राम भगवान केरकेट्टा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देश के सभी शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर इप्टा के कलाकारों ने यह संकल्प लिया कि वे देश के शहीदों के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
कार्यक्रम में इप्टा के संस्थापक तरुण मुहम्मद, अध्यक्ष कैसर परवेज़, शीतल सुगंधिनी बागे, पल्लव डे, राजू प्रजापति, पप्पू मछुआ, श्यामल दास, शिव शंकर राम, आनंद शर्मा, किशोर साव, सुशीला पूर्ति, सीता पूर्ति, जूलियानी कोड़ा, शिवा गोप, आशना सहित इप्टा के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

