Jamshedpurझारखण्ड

अग्रवंशी नेता अरविंद केजरीवाल से मिला मारवाड़ी समाज का प्रतिनिधिमंडल

दिनांक 21 मई, जमशेदपुर. लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार के क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री, टाटा स्टील से अपना कैरियर स्टार्ट करने वाले, अग्रवंशी नेता अरविंद केजरीवाल का जमशेदपुर आगमन हुआ. सोनारी एरोड्रम में मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उनसे मिले और बुके, माला व दुपट्टा उढ़ाकर उनका स्वागत किया.

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के
प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल, संरक्षक अशोक चौधरी, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, प्रांतीय मंत्री दीपक पारीक, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल सी ए, बलराम अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा लिपु, उमेश खीरवाल, साकची शाखा के सांवरमल शर्मा, पवन सिंहानिया, दीपक चेतानी, हर्ष मूनका, बबलू अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, मोहित मूनका, अनंत मोहनका, अजय चेतानी, जमशेदपुर शाखा के प्रकाश बजाज, हेमंत अग्रवाल, आशुतोष काबरा, अमर गनेड़ीवाल, टाटानगर अचीवर्स शाखा के अध्यक्ष अंशुल रिंगसिया इत्यादि सदस्य शामिल थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *