LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JAMSHEDPUR BIG BREAKING- Malkhan Singh to Join BJP-कोल्हान के क़द्दावर नेता एवं इचागड़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह भाजपा में होंगे शामिल

जमशेदपुर : कोल्हान के क़द्दावर नेता, ईचागढ़ के तीन बार विधायक रह चुके अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह आगामी 13 फरवरी को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, 13 फरवरी को उनके ज्वाइनिंग के मौके पर चांडिल में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसकी विधिवत घोषणा कर दी गई है।

इसी दरमियाँ गुरुवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी से मुलाकात किए मौक़े पर उन दोनों के बीच झारखंड की मौजूदा राजनीतिक हालात के अलावा पार्टी संगठन की मजबूती सहित कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

ईचागढ़ छेत्र में अरविंद सिंह की ज़बरदस्त पकड़

बता दें कि पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनकी इस विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त पकड़ है, उनका नाम कोल्हान ही नहीं, झारखंड के दिग्गज नेताओं की सूची में शुमार किया जाता है। उनके समर्थकों और क्षेत्र की जनता की मानें तो उनके कार्यकाल में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ है। भाजपा में शामिल होने की खबर मात्र से ही उनके समर्थकों के बीच हर्ष का माहोल है, साथ ही सभी 13 फ़रवरी की समरोह को लेकर तैयारी में जुट गये है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *