: बाघुड़िया में जेबीकेएसएस ने मनाया पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो का शहादत दिवस, सुनील महतो हत्या की एनआइए जांच कराने की रखी मांग
गालूडीह : जेबीकेएसएस पार्टी ने सोमवार को बाघुड़िया गांव में पूर्व सांसद सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया. इस अवसर पर जेबीकेएसएस पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजित क्या गया . वही इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल महतो, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान शेरनी बेबी महतो और रामदास मुर्मू भी समर्थकों के साथ शहीद स्थल पहुंचे.

इस दौरान गालूडीह चौक स्थित सांसद शहीद सुनील महतो व झामुमो नेता प्रभाकर महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया . उसके बाद झामुमो नेता दिवंगत प्रभाकर महतो के खड़ियाडीह स्थित समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान दिवंगत नेता प्रभाकर महतो के परिवार के सदस्य से मुलाक़ात कि .

बाघुड़िया गांव में जहाँ उनकी हत्या की गई थी वही स्वर्गीय शहीद सुनील महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद के प्रति संवेदना व्यक्त की गई. मोतीलाल महतो ने बताया कि 17 साल बीत गये, लेकिन अभी तक पता नहीं चला कि सुनील महतो की हत्या कैसे हुई. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सुनील महतो हत्याकांड की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) से जांच कराई जाय.
और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सांसद सुनील महतो को साजिश के तहत मारा गया था. इस साजिश में कोई न कोई हस्ती जुड़ी है, जो नहीं चाहती कि हत्या की जांच हो. उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में झारखंड पीछे है. अगर झारखंड के आंकड़ों को देखा जाए तो झारखंड हर आंकड़े में पीछे है. वहीं, जोड़िसा गांव में जेबीकेएसएस मोतीलाल महतो, बेबी महतो और रामदास मुर्मू ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


