jamshedpur journalist big loss जमशेदपुर: नहीं रहे हिंदी पत्रकारिता के पुरोधा “उदितवाणी” अखबार के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल; पत्रकार जगत में शोक की लहर, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां ने जताया शोक
जमशेदपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दैनिक उदितवाणी के संस्थापक संपादक राधेश्याम अग्रवाल के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

इस औद्योगिक शहर में सुधी पाठक वर्ग तैयार करने में उनकी जो भूमिका रही है। अखबार एवं पत्रकारिता जगत का जब भी इतिहास लिखा जाए जायेगा, उनकी देन स्वर्ण अक्षरों में होगी।
1980 के दशक में उन्होंने इस औद्योगिक शहर में दैनिक उदितवाणी की स्थापना की और नागरिकों को सामाजिक, संस्कृति और आर्थिक रूप से संवेदनशील बनाया।
इन 40 साल में शहर में जो कुछ उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से दिया है, देन अनुपम है।
उनकी देन है कि शहर में कई लोगों को उन्होंने कलम का सिपाही बनाया जो आज देश में बड़ी भूमिका अदा कर रहे हैं और नामचीन है।
पप्पू के अनुसार, वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें परिवार, संबंधी और शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति दे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


