आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री से मिलकर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है. जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं.

उन्होंने बुधवार को बिलासपुर सांसद तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात किया और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाये जाने पर बधाई प्रेषित किया है. पहली बार सांसद बनें श्री तोखन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने भरोसा जताया और उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है. दिनेश कुमार ने बताया की तोखन साहू छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. मित्रवत एवं आत्मीय संबंध होने के कारण लगातार संपर्क में रहे हैं. उनके मंत्री बनने पर दिनेश कुमार ने हर्ष जाहिर किया और नवीन दायित्व के निर्वाहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया. इस दौरान दिनेश कुमार सहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश रंजन साहू मौजूद रहें.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


