LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

निर्दलाय प्रत्याशी दामोदर सिंह हांसदा ने चलाया जनसंपर्क

जेबीकेएसएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी दामोदर सिंह हांसदा ने राजनगर क्षेत्र में खुले जीप में जनसम्पर्क अभियान चलाया। राजनगर के हेंसल पहुंचने पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान दामोदर ने लोगों से कहा भाजपा, कांग्रेस, झामुमो को आप सबने देख लिया है। उनसे सिंहभूम का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। एक बार हमें जीता कर देखें।

स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजी, रोजगार, पलायन आदि मुद्दों पर काम करेंगे। टाईगर जयराम महतो के मार्गदर्शन में सिंहभूम का विकास करेंगे। वहीं जिला परिषद सदस्य अमोदनी महतो के नेतृत्व में प्रत्याशी दामोदर हांसदा के समर्थन में राजनगर के पदनामसाई, सोसोमोली, केन्दमुंडी, बतरबेड़ा , बिदरी, पहाड़पुर, लखिपोस, तुमुंग, नाटयरुली, चालियमा, बाटुझोर, रूपानाचना, बीकुटुम एवं हेंसल में कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क अभियान चलाया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.5611111, 0.50416666);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *