GeneralLatestNewsझारखण्डराजनीति

JBKSS-tiger-jayram-mahto मौका मिला तो लोगों की समस्या से दिल्ली हिलेगा : जयराम.

नावाडीह, प्रतिनिधि । स्थानीय प्रखंड के स्व बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को जेबीकेएसएस नावाडीह इकाई द्वारा जबर टुसू परब मनाया गया.jbkss के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने कहा कि हमारी पार्टी ने बिना कोई पद में रहते हुए अबतक कई मजदूरों की मौत पर परिजनों को लाखों मुआवजा दिलाने व सैकड़ों मजदूरों को कई कंपनियों में रोजगार दिलाने का काम किया है.

2024 के लोस चुनाव में सांसद मुझे बनाते हैं तो यहां के ग्रामीणों की समस्या से पूरा दिल्ली हिलेगा. गिरिडीह से पारसनाथ का बेटा टाइगर को जीत दिलाएं। पांच बार औरंगाबाद निवासी व वर्तमान में जो हैं, उनको भी एक बार मौका दिया पर किसी ने भी यहां की जनता के भविष्य के बारे में नहीं सोचा सिर्फ अपना सूटकेस भरने में लगे। गिरिडीह के दो बड़े नेताओं का नाम आ रहा था लेकिन टाइगर का नाम सुनते ही हजारीबाग भाग गए और लोस सीट की दावेदारी कर रहे हैं. आज राज्य में एक भी लीडर नहीं है जो आदिवासी मूलवासी के भविष्य के बारे में बात कर सके. कहा कि बोकारो, धनबाद व गिरिडीह सहित अन्य कुछ जिले में बाहरियों के बस जाने से यहां के ग्रामीण अपनी संस्कृति भूल रहे थे, इसी को बचाने के लिए नावाडीह में जबर टुसू परब कर संस्कृति बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *