JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

*जदयू महिला मोर्चा का बड़ा आयोजन, महिलाओं को सम्मानित करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर होगी चर्चा*

जमशेदपुर: जदयू महिला मोर्चा द्वारा 19 जून को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा और सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा होगी। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेणु पाणिकर विशिष्ट अतिथि होंगी। जदयू महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्ष अमृता मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया जाएगा।

 

महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता मिश्रा ने महिलाओं से 19 जून को इस समारोह में आने की अपील की है, ताकि वे महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों को सुन सकें और आगामी दिनों के संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर पाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *