LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Congress on MP Geeta koda BJP Joining- ED, IT,CBI से भयभीत होकर गीता कोड़ा ने पार्टी छोड़ा है, ये आत्मघाती कदम साबित होगा-अंबुज कुमार

Jamshedpur:- आज सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिए।उनके जॉइनिंग से पूर्व मधु कोड़ा भी बीजेपी जॉइन किए। इस खबर ने मानो झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी। कल तक बीजेपी को साँप कहने वाली गीता ने आज गाला का माला बना ली।

सांसद गीता कोड़ा के कॉग्रेस छोड़ना पर कार्य जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि गीता कोड़ा जी के लिए ये आत्मघाती कदम साबित होगा, इडी आईटी सीबीआई से भयभीत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ा है। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जनता लोकसभा चुनाव में इन्हे हरा कर सबक सिखाएगी।

आगे उन्होंने कहा कोई व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता है। कोंग्रेस ने गीता कोड़ा जी को न सिर्फ सांसद बनाया अपितु इनके पति मधु कोड़ा जी को भी कभी एक मात्र निर्दलीय विधायक होते हुए राज्य का मुख्य मंत्री तक बनाया।कोड़ा परिवार पार्टी के साथ न्याय नहीं कर सका। भयभीत होकर भाजपा जसी भ्रष्टाचारी पार्टी में शामिल हो गई।
कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में विश्वास रखने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। सिंहभूम लोकसभा सीट पर पार्टी के पास मजबूत नेता के रूप में कई प्रभावी विकल्प मौजूद है।
उनके पार्टी छोड़ने से पार्टी का किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

इस दौरान उन्होंने कहा सांसद के रूप में गीता कोड़ा जी की निस्करियता पिछले पांच सालों से बनी हुई थी, उन्होंने आम जनमानस के हित में विकास के कोई कार्य नहीं किए। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सांसद फंड से एक रुपए की भी राशि विकास कार्यों हेतु गीता कोड़ा जी ने खर्च नहीं किया।भाजपा इन्हे अपने भ्रष्टाचारियों को धो पोछ कर निकालने वाली वाशिंग मशीन से धोते हुए भ्रष्टाचारी दाग धब्बे छुपाकर जनता के बीच चुनाव में उतारेगी परंतु जनता किसी भी कीमत पर गीता कोड़ा जी को जिताने वाली नहीं है। गीता कोड़ा जी का पार्टी छोड़ने का फैसला अंततः उनके लिए आत्म घाती सिद्घ होगा.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *