जेएलकेएम पार्टी के वार्षिक अधिवेशन में विदेश्वर महतो को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, बने केंद्रीय संगठन महासचिव
राजनगर के विदेश्वर महतो को जेएलकेएम पार्टी के वार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय संगठन महासचिव नियुक्त किया गया। यह महत्वपूर्ण घोषणा पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो की उपस्थिति में की गई।


अधिवेशन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। विदेश्वर महतो को यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क में कुशलता को देखते हुए दी गई है।
इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। अधिवेशन के दौरान संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

